Lesbian Relationship : चौंकाने वाला मामला…! हिंदू युवती को मुस्लिम महिला से हुआ प्यार…शारीरिक संबंध नहीं…बस साथ रहने की जिद…दोनों महिलाओं ने दिए अपने-अपने तर्क…यहां सुनिए

Lesbian Relationship : चौंकाने वाला मामला…! हिंदू युवती को मुस्लिम महिला से हुआ प्यार…शारीरिक संबंध नहीं…बस साथ रहने की जिद…दोनों महिलाओं ने दिए अपने-अपने तर्क…यहां सुनिए

सहारनपुर, 07 दिसंबर। Lesbian Relationship : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हिंदू युवती रितु और तीन बच्चों की मुस्लिम मां रेशमा के अनोखे संबंध ने पुलिस और दोनों परिवारों को असमंजस में डाल दिया है। रितु शाहजहांपुर की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है, जबकि रेशमा सहारनपुर की रहने वाली है। दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

अजमेर में किया निकाह, 17 दिन रहीं साथ

रितु का दावा है कि वे दोनों पिछले पांच साल से संपर्क में थीं। ऑनलाइन बातचीत के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आईं और फिर अजमेर जाकर निकाह कर लिया। निकाह के बाद रितु और रेशमा 17 दिन तक बाहर घूमती रहीं। रितु ने साफ कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह रेशमा के साथ ही रहना चाहती है।

रितु ने परिवार पर प्रताड़ना का आरोप

रितु का आरोप है कि उसके घरवाले उसे करंट देते हैं और मारपीट करते हैं, इसलिए वह घर नहीं लौटना चाहती। उसका कहना है कि, रेशमा अपने पति से तलाक लेगी। उनका कहना है कि, वे दोनों एक साथ रहना चाहती हैं। देश में लड़का-लड़का और लड़की-लड़की साथ रह रहे हैं, तो वे क्यों नहीं?

रेशमा ने पति पर उपेक्षा का लगाया आरोप

रेशमा के अनुसार, शादी को 9 साल हो चुके हैं, लेकिन पति ने कभी पत्नी का दर्जा नहीं दिया। मानसिक रूप से बेहद परेशान थी। रितु से कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाया, पर दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करती हैं। वे साथ रहकर ही खुश रहेंगी।

रितु की मां के गंभीर आरोप

रितु की मां ने रेशमा पर ब्रेनवॉश करने का आरोप लगाया है। उनका दावा, रेशमा पहले भी रितु को बहला-फुसलाकर ले जा चुकी है। रितु का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, इलाज चल रहा है। परिवार को डर है कि रेशमा और उसका पति किसी गलत उद्देश्य से रितु को अपने साथ रखना चाहते हैं। रेशमा का पति इस पूरे मामले में टिप्पणी करने से बच रहा है। दोनों महिलाएं एक साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं, जबकि परिवार कड़ा विरोध कर रहा है। पुलिस फिलहाल काउंसलिंग करा रही है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके और किसी समाधान पर पहुंचा जा सके।

About The Author

अन्य राज्य