UPSC-CSE 2024 : IAS कैडर आवंटन जारी…! छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS…ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को मिला उत्तर प्रदेश…यहां देखें List

UPSC-CSE 2024 : IAS कैडर आवंटन जारी…! छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS…ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को मिला उत्तर प्रदेश…यहां देखें List

रायपुर, 08 दिसंबर। UPSC-CSE 2024 : केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणामों के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को कैडर आवंटित कर दिया है। इस बार कैडर आवंटन में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां हुई हैं।

टॉपर शक्ति दुबे को मिला होम स्टेट कैडर उत्तर प्रदेश

UPSC-CSE 2024 के ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को उनका होम स्टेट कैडर उत्तर प्रदेश आवंटित किया गया है। टॉपर को होम कैडर मिलना हमेशा चर्चा का विषय रहता है और इस बार भी यह नियुक्ति सुर्खियों में है।

छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS

इस साल छत्तीसगढ़ राज्य को 3 नए IAS अधिकारी मिले हैं, जिनमें शामिल हैं, गोकुल आर.के.- रैंक 424, वी. यशवंथ- रैंक 424 और इशांत जायसवाल- रैंक 441 है। ये तीनों अधिकारी अब छत्तीसगढ़ कैडर में सेवाएँ देंगी, जिससे राज्य प्रशासनिक संरचना को नई मजबूती मिलेगी।

पूर्वा अग्रवाल को झारखंड कैडर

UPSC-CSE 2024 में 65वीं रैंक हासिल करने वाली और मूल रूप से छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस रही पूर्वा अग्रवाल को इस बार झारखंड कैडर मिला है। उनके कैडर परिवर्तन को लेकर प्रशासनिक गलियारों में भी चर्चा रही।

कैडर आवंटन के बाद राज्यों में हलचल

मंत्रालय द्वारा नई सूची जारी होते ही विभिन्न राज्यों में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। नए अधिकारियों के आगमन से विभागों में आवश्यक समायोजन शुरू हो गया है।

यहां देखें List

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़