Digital Barnawapara Sanctuary : देव हिल्स रिज़ॉर्ट और जंगल सफारी बुकिंग के लिए नई वेबसाइट हुई लॉन्च…! व्हाट्सऐप-टिकटिंग सुविधा के साथ बारनवापारा अभ्यारण्य पूरी तरह डिजिटल…दिए गए लिकं से महज एक क्लिक में करें Booking

Digital Barnawapara Sanctuary : देव हिल्स रिज़ॉर्ट और जंगल सफारी बुकिंग के लिए नई वेबसाइट हुई लॉन्च…! व्हाट्सऐप-टिकटिंग सुविधा के साथ बारनवापारा अभ्यारण्य पूरी तरह डिजिटल…दिए गए लिकं से महज एक क्लिक में करें Booking

रायपुर, 09 दिसम्बर। Digital Barnawapara Sanctuary : छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य को अब डिजिटल रूप से और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर आज नया रायपुर में नई ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट bwsanctuary.com का औपचारिक लोकार्पण किया गया। शुभारंभ प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अरुण पांडेय ने किया। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार धम्मशील गणवीर तथा अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य कृषानू चन्द्राकार भी उपस्थित रहे।

ऑनलाइन बुकिंग से सफारी होगी आसान

नई सुविधा के तहत अब पर्यटक घर बैठे ही, जंगल सफारी की बुकिंग, पर्यटन ग्राम, तथा देवहिल्स नेचर रिसॉर्ट में ठहरने (Stay) की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। वेबसाइट को आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है और यह मोबाइल फ्रेंडली है, जिससे उपयोगकर्ता बिना किसी परेशानी के टिकट उपलब्धता, भुगतान और आगमन से संबंधित सभी प्रक्रियाएँ पूरी कर पाएंगे।

सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान और पारदर्शी व्यवस्था

नई वेबसाइट में सुरक्षित भुगतान गेटवे, फर्जी बुकिंग पर प्रभावी रोक, सटीक डिजिटल रिकॉर्ड-प्रबंधन, बुकिंग डेटा की रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं जोड़ी गई हैं। इसके साथ ही व्हाट्सऐप आधारित हैसल-फ्री टिकटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है ताकि पर्यटक और भी सहज तरीके से टिकट प्राप्त कर सकें।

स्टे की ऑनलाइन बुकिंग भी अब एक क्लिक की दूरी पर

बारनवापारा पर्यटन ग्राम और देवहिल्स नेचर रिसॉर्ट में ठहरने की ऑनलाइन सुविधा जोड़ने के बाद अब पर्यटकों को, सफारी, आवास, पर्यटन संबंधी सभी सेवाएं एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध होंगी।

60 दिन पहले तक एडवांस बुकिंग

पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 60 दिन पहले तक एडवांस बुकिंग की सुविधा दी गई है। इससे यात्रा की पूर्व-योजना बनाना आसान होगा और अभ्यारण्य प्रबंधन को भी पर्यटन गतिविधियों को सुचारू रूप से नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

नई वेबसाइट bwsanctuary.com के माध्यम से बारनवापारा अभ्यारण्य में पर्यटन (Digital Barnawapara Sanctuary) और भी सरल, सुरक्षित और आधुनिक होगा, जिससे राज्य के इको-टूरिज्म को नई गति मिलने की उम्मीद है।

About The Author

travel