Flood Tragedy in Indonesia : बाढ़ की यह विनाशकारी तस्वीरें…मानवीय त्रासदी को करती है उजागर…! अब तक 950 लोगों की मौत…सुंदरवन हाथी तेज धारा में बहकर मलबे में फंसा…भयानक दृश्य की एक झलक यहां देखें

Flood Tragedy in Indonesia : बाढ़ की यह विनाशकारी तस्वीरें…मानवीय त्रासदी को करती है उजागर…! अब तक 950 लोगों की मौत…सुंदरवन हाथी तेज धारा में बहकर मलबे में फंसा…भयानक दृश्य की एक झलक यहां देखें

नई दिल्ली, 09 दिसंबर। Flood Tragedy in Indonesia : इंडोनेशिया के अचे प्रांत से एक दिल छू लेने वाला दृश्य सामने आया है। जहां एक ओर भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है, वहीं दूसरी ओर जंगलों के राजा सुंदरवन हाथी इंसानों की मदद के लिए आगे आते दिखाई दे रहे हैं। हवा से ली गई तस्वीरों में देखा गया कि एक जंगली हाथी अपने महावत के साथ पेड़ों और मलबे को साफ कर रहा है, ताकि राहत कार्य सुचारू रूप से चल सके।

लेकिन इस दिल को सुकून देने वाले दृश्य के पीछे गहरी त्रासदी छिपी है। देशभर में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 950 से अधिक हो चुकी है, जबकि 274 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी (BNPB) के मुताबिक, अचे, उत्तरी सुमात्रा और पश्चिमी सुमात्रा प्रांतों में लगातार भारी बारिश ने तबाही मचा दी है।

सुमात्रा में जलप्रलय: गांव डूबे, सड़कें टूटीं, पुल बह गए

कई जिलों में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। अचे प्रांत के पिडिए जया, सेंट्रल अचे और बेनेर मेरिया क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हैं। सड़कें बाढ़ में बह गई हैं। पुल टूट चुके हैं। बिजली और पानी की सप्लाई ठप है। हजारों घर पूरी तरह जलमग्न हैं।

यूनिसेफ का कहना है कि अब तक 32 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 10 लाख से ज्यादा को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हालांकि, क्षतिग्रस्त सड़कों और बर्बाद पुलों के कारण कई इलाके अब भी राहत दलों की पहुंच से बाहर हैं।

खाद्य संकट गहरा रहा, बाजारों में महंगाई चरम पर

राहत सामग्री की भारी कमी से लोग परेशान हैं। बंदा अचे में पीने के पानी और ईंधन के लिए लंबी कतारें। चावल, सब्जियों और अंडे जैसी बुनियादी चीज़ों के दाम तीन गुना तक बढ़े। कई बाजारों में स्टॉक खत्म। अचे के गवर्नर मुजाकिर मैनाफ ने बताया कि डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की भारी कमी है। मेडिकल सुविधाएं लगभग चरमरा चुकी हैं। सरकार ने फिलहाल 34,000 टन चावल और 68 लाख लीटर खाना पकाने का तेल भेजा है, लेकिन खराब सड़कों और संचार व्यवस्था के कारण वितरण बेहद धीमा है।

संकट में वन्यजीव, लुप्तप्राय हाथी की मौत

दुर्भाग्यवश, आपदा ने वन्यजीवों को भी नहीं बख्शा। पिडिए जया के मेनुआह लहोक गांव में एक वयस्क सुंदरवन हाथी मृत पाया गया, जो तेज धारा में बहकर मलबे में फंस गया था। यह प्रजाति पहले ही गंभीर रूप से लुप्तप्राय श्रेणी में है, और हाल के महीनों में कई हाथियों की मौत विशेषज्ञों के लिए चेतावनी का संकेत है।

एक अनोखा सहयोग

भारी मशीनरी के पहुंचने में देरी को देखते हुए, इंडोनेशिया (Flood Tragedy in Indonesia) की मोबाइल ब्रिगेड कोर ने स्थानीय सुंदरवन हाथियों की मदद ली है। महावतों के साथ ये हाथी पेड़ों के मलबे को हटाकर रास्ते खोल रहे हैं। यह न केवल राहत कार्य को आगे बढ़ाने में मददगार है, बल्कि इंसान और प्रकृति के बीच सहयोग की अनूठी मिसाल भी पेश कर रहा है। बाढ़ की यह विनाशकारी तस्वीर एक ओर जहां इंसानी त्रासदी को उजागर करती है, वहीं दूसरी ओर प्रकृति और मानव के बीच गहरे संबंध का अहसास भी कराती है। (सभी तस्वीरें: AFP)

About The Author

राष्ट्रीय