Senior IPS officer : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का निधन…हृदयघात के बाद रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

Senior IPS officer : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का निधन…हृदयघात के बाद रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

रायपुर, 14 दिसंबर। Senior IPS officer : छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का आज अपराह्न लगभग 4:15 बजे रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में निधन हो गया। उन्हें हृदयघात (दिल का दौरा) पड़ने के बाद भिलाई से रायपुर लाया गया था, जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

श्री पांडेय वर्तमान में पुलिस मुख्यालय, रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), सीआईडी विभाग के पद पर पदस्थ थे। अपने लंबे और प्रभावशाली सेवाकाल में उन्होंने राज्य के कई जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

वे इससे पूर्व कबीरधाम, सूरजपुर और दुर्ग जिलों में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में सेवाएं दे चुके थे। इसके अलावा बिलासपुर और राजनांदगांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के रूप में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय को एक कुशल, कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित पुलिस अधिकारी के रूप में याद किया जाएगा।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़