Triple Murder : घर को ही बनाया कब्रगाह…! पत्नी और 2 बेटियों की नृशंस हत्या से दहला कांधला गांव…वारदात की क्रूरता…बेटी की एक आंख उखड़ी मिली…खून से सना मोटा डंडा बरामद…सेफ्टी टैंक में दबा दिया सभी शव…यहां देखें Video

Triple Murder : घर को ही बनाया कब्रगाह…! पत्नी और 2 बेटियों की नृशंस हत्या से दहला कांधला गांव…वारदात की क्रूरता…बेटी की एक आंख उखड़ी मिली…खून से सना मोटा डंडा बरामद…सेफ्टी टैंक में दबा दिया सभी शव…यहां देखें Video

शामली, 17 दिसंबर। Triple Murder : उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी से एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार की पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या कर उनके शव घर के अंदर बने सेफ्टी टैंक में दफन कर दिए गए।

ऐसे हुआ घटना का खुलासा

पुलिस के अनुसार, गांव गढ़ी दौलत निवासी फारूक की पत्नी ताहिरा (35) और दो बेटियां शहरीन (14) और आफरीन (6) बीते एक सप्ताह से लापता थीं। पहले परिजन और ग्रामीण मान रहे थे कि महिला मायके चली गई है, लेकिन जब समय बीतने के साथ चिंता बढ़ी, तो मंगलवार को ग्राम प्रधान ने कांधला थाने में तीनों की गुमशुदगी दर्ज कराई।

इस दौरान पुलिस को फारूक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में फारूक ने कबूल किया कि उसने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या कर उनके शव घर के सेफ्टी टैंक में दफना दिए।

शवों की बरामदगी

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से टैंक खोदा गया और तीनों शव बरामद किए गए। घटनास्थल पर ग्रामीणों की बड़ी भीड़ जमा हो गई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी आरोपी के कब्जे से बरामद किए। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, ताकि मौत के सही कारण और समय का पता लगाया जा सके।

बुर्का न पहनने से नाराजगी की चर्चा

हत्याकांड के कारणों को लेकर कई प्रकार की बात सामने आ रही है। दरअसल, वारदात की क्रूरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बड़ी बेटी की एक आंख बाहर निकली मिली। वहीं, मौके से खून से सना मोटा डंडा बरामद हुआ है। आशंका है कि उसी डंडे से बच्ची की आंख फोड़ी गई। पूछताछ में पता चला कि फारूक बिना बुर्के मायके जाने से नाराज था। इसलिए, उसने हत्याकांड को अंजाम दिया।

About The Author

जुर्म