Tragic Road Accident in Telibandha : दुखद…! रायपुर में महिला पत्रकार गायत्री सिंह को ट्रेलर ने कुचला…पैरों की गंभीर हालत

Tragic Road Accident in Telibandha : दुखद…! रायपुर में महिला पत्रकार गायत्री सिंह को ट्रेलर ने कुचला…पैरों की गंभीर हालत

रायपुर, 19 दिसंबर। Tragic Road Accident in Telibandha : तेलीबांधा थाना क्षेत्र में गुरुवार को देर शाम एक गंभीर सड़क हादसे में महिला पत्रकार गायत्री सिंह बुरी तरह घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के दौरान उनका मोबाइल फोन भी पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जिससे तत्काल संपर्क में कठिनाई हुई थी।

तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि दुर्घटना अचानक हुई। घायल पत्रकार को तत्काल डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के केजुअल्टी ट्रामा यूनिट में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पैरों में अत्यधिक चोट लगने के कारण सर्जरी के साथ अंपुटेशन (कटौती) की आशंका भी जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई। फिलहाल चालक फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ वाहन की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण ट्रक की तेज गति और लापरवाही माना जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गायत्री सिंह सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रक (Tragic Road Accident in Telibandha) ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना स्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और जांच जारी है। घटना के बाद पत्रकार समुदाय और परिजनों में गहरी चिंता व्याप्त है। मीडिया संस्थानों और सामाजिक संगठनों ने महिला पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़