2nd Day National Expo : रायपुर में नेशनल एक्सपो बना आकर्षण का केंद्र…! उद्योग जगत में दिखा उत्साह…स्टील और पावर एक्सपो को मिला शानदार प्रतिसाद

2nd Day National Expo : रायपुर में नेशनल एक्सपो बना आकर्षण का केंद्र…! उद्योग जगत में दिखा उत्साह…स्टील और पावर एक्सपो को मिला शानदार प्रतिसाद

रायपुर, 20 दिसंबर। 2nd Day National Expo : छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से आयोजित 15वें नेशनल एक्सपो (स्टील एवं पावर) और रायपुर इलेक्ट्रिक एक्सपो को जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। एक्सपो के दूसरे दिन आयोजन स्थल पर विजिटरों की भारी भीड़ देखने को मिली।

देशभर से आए उद्योग जगत के प्रतिनिधि, निवेशक, कारोबारी और तकनीकी विशेषज्ञ एक्सपो में हिस्सा ले रहे हैं। स्टील, पावर और इलेक्ट्रिकल सेक्टर से जुड़ी नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और नवाचारों को देखने के लिए लोगों में खास उत्साह नजर आया।

एक्सपो में छत्तीसगढ़ की औद्योगिक संभावनाओं, निवेश अवसरों और व्यापार विस्तार पर भी चर्चा की जा रही है। आयोजकों के अनुसार, यह मंच उद्योग और सरकार के बीच समन्वय बढ़ाने के साथ-साथ राज्य में रोजगार और निवेश को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

आने वाले दिनों में एक्सपो के दौरान तकनीकी सत्र, बी2बी मीटिंग और उद्योग विशेषज्ञों के संवाद भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे उद्योग जगत को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

About The Author

व्यापार