Raipur Union Club : नगर निगम की सख्त कार्रवाई…! यूनियन क्लब सील…अध्यक्ष होरा को दिया अल्टीमेटम

Raipur Union Club : नगर निगम की सख्त कार्रवाई…! यूनियन क्लब सील…अध्यक्ष होरा को दिया अल्टीमेटम

रायपुर, 20 दिसंबर। Raipur Union Club : राजस्व वसूली अभियान के तहत रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 ने मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड क्रमांक-45 अंतर्गत बकायादार यूनियन क्लब के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की। यूनियन क्लब पर वर्ष 2017–18 से 2025–26 तक कुल 14,86,739 रुपये का कर बकाया है।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार तथा जोन-4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव एवं उपायुक्त राजस्व जागृति साहू के निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी अमरनाथ साहू की उपस्थिति में जोन-4 राजस्व टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

राजस्व विभाग के अध्यक्ष अवतार सिंह बागल की विशेष उपस्थिति में बकायादार द्वारा तत्काल 3,00,000 रुपये का धनादेश जमा किए जाने पर सीलिंग की कार्रवाई अस्थायी रूप से खोली गई।

इस अवसर पर यूनियन क्लब के अध्यक्ष गुरूचरण सिंह होरा ने कहा कि क्लब में किसी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि संचालित नहीं होती है, इसलिए नियमानुसार कर निर्धारण किया जाए। उन्होंने शेष बकाया राशि का भुगतान चालू माह में पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राजस्व वसूली अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा और बकायादारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़