T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान…! सूर्यकुमार यादव कप्तान…शुभमन गिल बाहर…सूची यहां देखें

T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान…! सूर्यकुमार यादव कप्तान…शुभमन गिल बाहर…सूची यहां देखें

नई दिल्ली/मुंबई, 20 दिसंबर। T20 World Cup 2026 : आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान 20 दिसंबर को कर दिया गया है। भारतीय टीम की कमान इस बार सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है। खराब फॉर्म के चलते शुभमन गिल को टीम से बाहर रखा गया है, जो चयन का सबसे चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है।

मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में चयनकर्ताओं की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम की घोषणा की। इस मौके पर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मौजूद रहे।

ईशान किशन की वापसी, रिंकू सिंह को मौका

15 सदस्यीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की करीब दो साल बाद वापसी हुई है। उन्हें हालिया अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है। ओपनिंग की जिम्मेदारी अब संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा संभालेंगे। वहीं जितेश शर्मा को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है।

न्यूजीलैंड सीरीज में भी यही स्क्वॉड

टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई यही टीम जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेगी।

भारत-श्रीलंका संयुक्त मेजबानी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 20 मार्च को खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान, अमेरिका (USA), नामीबिया और नीदरलैंड्स की टीमें शामिल हैं।

भारतीय टीम अपने ग्रुप मुकाबले चार अलग-अलग स्टेडियमों, अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) और नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में खेलेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और ईशान किशन (विकेटकीपर)।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज (जनवरी)

यही 15 सदस्यीय भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस टीम को मजबूत संयोजन और नए नेतृत्व की परीक्षा से गुजरना होगा, जहां सभी की निगाहें कप्तान सूर्यकुमार यादव और युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।

https://twitter.com/BCCI/status/2002297878274818476

About The Author

खेल समाचार