Bangladesh Violence : बांग्लादेश में वीभत्स हत्या…! हिंदू युवक की पीटकर हत्या…फिर शव को पेड़ पर लटकाकर लगाई आग…कुछ लोग गिरफ्तार…कमजोर दिल वाले न देखें Video

Bangladesh Violence : बांग्लादेश में वीभत्स हत्या…! हिंदू युवक की पीटकर हत्या…फिर शव को पेड़ पर लटकाकर लगाई आग…कुछ लोग गिरफ्तार…कमजोर दिल वाले न देखें Video

ढाका, 21 दिसंबर। Bangladesh Violence : बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बीच एक हिंदू व्यक्ति की भीड़ द्वारा हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दीपू चंद्र दास के रूप में हुई है। आरोप है कि इस्लाम के अपमान से जुड़े कथित आरोपों के बाद गुस्साई भीड़ ने उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह घटना ऐसे समय हुई है जब जुलाई विद्रोह के एक प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद देश के कई हिस्सों में तनाव और हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एक कार्यक्रम के दौरान की गई कथित टिप्पणी के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जो बाद में हिंसा में बदल गया।

पैगंबर मोहम्मद के बारे में टिप्पणी का आरोप

बांग्लादेशी बंगाली मीडिया आउटलेट बार्ता बाजार के अनुसार, दीपू चंद्र पर विश्व अरबी भाषा दिवस के अवसर पर कारखाने में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप था। यह आरोप जैसे ही फैला इलाके में तनाव हो गया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने दीपू की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
यही नहीं मौत के बाद हालत तब और भयावह हो गए, जब भीड़ ने शव को रस्सी से एक पेड़ से बांध दिया, तरह-तरह के नारे लगाते हुए उसे पीटा और बाद में आग लगा दी। इससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई।

घटना की पुष्टि करते हुए भालुका उपजिला के कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद फिरोज हुसैन ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

अंतरिम सरकार की कड़ी निंदा

इस घटना पर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सरकार ने बयान जारी कर कहा कि, नए बांग्लादेश में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।अवामी लीग के नेता मोहम्मद अली अराफात ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि देश में बढ़ता कट्टरपंथ गंभीर चिंता का विषय है।

वहीं, यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने हिंसा, धमकी और आगजनी की स्पष्ट रूप से निंदा करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने और नफरत से दूर रहने की अपील की है।

कई इलाकों में छापेमारी के बाद गिरफ्तारियां

यूनुस ने कहा कि RAB-14 की टीमों ने मैमनसिंह के अलग-अलग इलाकों में समन्वित अभियान चलाए, जिसके परिणामस्वरूप सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है, और यदि आवश्यक हुआ तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने हालात पर नजर बनाए रखने और कानून-व्यवस्था बहाल रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कदम उठाने की बात कही है।

About The Author

जुर्म