BJP Leader Killed : कोरबा से बड़ी खबर…! BJP नेता की निर्मम हत्या…सड़क निर्माण साइट पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला…दिल दहलाने वाला Video आया सामने…यहां देखें

BJP Leader Killed : कोरबा से बड़ी खबर…! BJP नेता की निर्मम हत्या…सड़क निर्माण साइट पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला…दिल दहलाने वाला Video आया सामने…यहां देखें

कोरबा, 23 दिसंबर। BJP Leader Killed : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनपद सदस्य एवं ठेकेदार अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच अक्षय गर्ग ग्राम केशलपुर में अपनी PMGSY सड़क निर्माण साइट पर मौजूद थे। इसी दौरान काले रंग की कार में सवार होकर पहुंचे करीब तीन लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर फैलते ही कटघोरा सहित पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों में शोक के साथ-साथ आक्रोश भी देखा जा रहा है। परिजन, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में कटघोरावासी अस्पताल के बाहर जमा हैं।

सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के भी कटघोरा और घटनास्थल की ओर रवाना होने की खबर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश में नाकेबंदी व जांच तेज कर दी गई है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़