Chamber Of Commerce : चैंबर और सर्व समाज का राज्यव्यापी बंद का व्यापक असर…! बाजार स्वस्फूर्त बंद…कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Chamber Of Commerce : चैंबर और सर्व समाज का राज्यव्यापी बंद का व्यापक असर…! बाजार स्वस्फूर्त बंद…कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायपुर, 24 दिसंबर। Chamber Of Commerce : धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं सर्व समाज के आह्वान पर आज आयोजित ‘प्रदेश बंद’ को पूरे प्रदेश के व्यापारिक जगत का अभूतपूर्व समर्थन मिला। राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वस्फूर्त रूप से बंद रहे।

व्यापारियों की सुरक्षा और बंद की स्थिति का जायजा लेने के लिए चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ सुबह 6 बजे से ही राजधानी के प्रमुख बाजारों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारियों से प्रत्यक्ष संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और शांतिपूर्ण बंद सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बंद ने दिखाई व्यापारी समाज की एकजुटता

प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि आज का बंद इस बात का प्रमाण है कि धर्मांतरण जैसे गंभीर सामाजिक विषय पर पूरा व्यापारी समाज एकमत है। छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े शोरूम संचालकों तक ने अपने व्यावसायिक हितों से ऊपर उठकर सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी, जो सराहनीय है।

जन आक्रोश रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

धर्मांतरण के बढ़ते मामलों के विरोध में राजधानी की सड़कों पर व्यापक जन-आक्रोश देखने को मिला। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं सर्व समाज छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जन आक्रोश रैली रायपुर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। रैली में हजारों की संख्या में व्यापारी एवं विभिन्न समाजों के नागरिक शामिल हुए।

रैली के समापन पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए धर्मांतरण के मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा, हम किसी धर्म के विरुद्ध नहीं हैं, लेकिन प्रलोभन और दबाव के माध्यम से कराए जा रहे धर्मांतरण को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। व्यापारी समाज हमेशा से संस्कृति का संवाहक रहा है और आगे भी सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। रैली के दौरान ‘धर्मांतरण बंद करो’ और ‘संस्कृति की रक्षा करेंगे’ जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा।

चेम्बर अध्यक्ष ने जताया आभार

इस सफल प्रदेश बंद के लिए चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने समस्त व्यापारिक संगठनों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं देशभर के व्यापारी वर्ग का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने जिले और तहसील स्तर पर बंद को सफल बनाया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष (Chamber of Commerce) सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, राधा किशन सुंदरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी, उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, राजकुमार तारवानी, दिलीप इसरानी, मनीष प्रजापति, प्रकाश लालवानी, सुदेश मध्यान, संतोष जैन, हरिराम तलरेजा, मंत्री राजेन्द्र पारख, पंकज जैन, सतीश बागड़ी, सदस्य ललित कुमावत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

About The Author

व्यापार