Traffic Violation : पांच युवकों का NH-9 पर खतरनाक बाइक स्टंट…! पुलिस ने काटा ₹31,000 का चालान…यहां देखें VIDEO

Traffic Violation : पांच युवकों का NH-9 पर खतरनाक बाइक स्टंट…! पुलिस ने काटा ₹31,000 का चालान…यहां देखें VIDEO

हापुड़, 24 दिसंबर। Traffic Violation : नेशनल हाईवे-9 पर पिलखुवा क्षेत्र में 5 युवकों द्वारा किए गए खतरनाक स्टंट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हापुड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ही मोटरसाइकिल पर पांच युवक सवार होकर तेज रफ्तार में जा रहे थे, जबकि बाइक पर जगह कम पड़ने पर एक युवक बाइक के किनारे (फुटरेस्ट) लटककर सफर कर रहा था।

यह न केवल सवार युवकों की जान के लिए खतरनाक था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता था। राहगीरों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो गया।

₹31,000 का किया चालान

वीडियो वायरल होते ही हापुड़ ट्रैफिक पुलिस एक्शन में आ गई। ट्रैफिक प्रभारी छवि राम ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें खतरनाक ड्राइविंग और ओवरलोडिंग की सूचना मिली थी। संबंधित वाहन पर ₹31,000 का चालान किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी जान जोखिम में न डालें।

उल्लंघन किए गए नियम

एक बाइक पर दो से अधिक सवारी। बाइक के साइड में लटककर सफर करना। NH-9 जैसे व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक बाधित करना। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नियमों का पालन करने की आवश्यकता को उजागर किया है।

About The Author

राष्ट्रीय