Ebo Noah के बाढ़ दावे झूठे साबित…! फॉलोअर्स का गुस्सा…‘नोआ की नाव’ को किया आग के हवाले…यहां देखें Video

Ebo Noah के बाढ़ दावे झूठे साबित…! फॉलोअर्स का गुस्सा…‘नोआ की नाव’ को किया आग के हवाले…यहां देखें Video

अक्करा, 26 दिसंबर। Ebo Noah : घाना में रहने वाले एबो नोआ ने खुद को बाइबल के नोआ से जोड़ते हुए दावा किया था कि उन्होंने एक बड़ी नाव बनाई है, जिसमें लोग वैश्विक बाढ़ से बच सकते हैं। एबो का कहना था कि 25 दिसंबर 2025 से इतनी बारिश होगी, जैसी दुनिया ने पहले कभी नहीं देखी।

बाढ़ नहीं, लोगों का भरोसा डगमगाया

25 दिसंबर को न तो कोई बाढ़ आई और न ही प्रलय जैसी कोई स्थिति बनी। इसके बाद एबो ने कहा कि ऊपर से फैसला बदल गया है और उनका ‘आर्क प्रोजेक्ट’ फिलहाल टाल दिया गया है। इस पर लोग नाराज हो गए और सोशल मीडिया पर उन्हें कोसने लगे।

फॉलोअर्स ने नाव को आग के हवाले किया

कुछ फॉलोअर्स ने नाराजगी में आकर नाव तक जला दी। एक शख्स का दावा था कि उसके परिवार को इसी डर के कारण गुमराह किया गया। बाद में पता चला कि जिस ढांचे को जलाया गया, उसका एबो नोआ से कोई संबंध नहीं था।

विदेशी फॉलोअर भी फंसा

एक शख्स लाइबेरिया से लंबा सफर तय कर घाना आया, ताकि एबो की नाव पर सवार हो सके। लेकिन बाढ़ न आई और नाव नहीं मिली, जिससे वह ठगा हुआ महसूस कर रहा है। वीडियो में वह रोता और निराश नजर आया।

एबो नोआ ने दावा किया था कि 25 दिसंबर 2025 से तीन साल तक वैश्विक बाढ़ आएगी, लेकिन यह दावा झूठा साबित हुआ। अब धीरे-धीरे लोगों का भरोसा और उनका प्रभाव दोनों कमजोर पड़ते जा रहे हैं।

https://twitter.com/withAlvin__/status/2004345625081463214

About The Author

अंतरराष्ट्रीय