एंटरटेनमेंट डेस्क, 26 दिसंबर। Snake Vs Mongoose : सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, लेकिन जब वीडियो सांप और नेवले का हो, तो उत्सुकता और भी बढ़ जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच जोरदार और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर के खाली कोने में सांप और नेवला आमने-सामने आ जाते हैं। कुछ ही पलों में दोनों के बीच जानलेवा संघर्ष शुरू हो जाता है। करीब 17 सेकंड के इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर लगातार हमला करते नजर आते हैं।
17 सेकंड में पलट गया खेल
वीडियो में नेवला अपनी फुर्ती का शानदार प्रदर्शन करता दिख रहा है। वह तेजी से झपट्टा मारकर सांप के फन को अपने दांतों में दबोच लेता है और उसे जमीन पर चित्त कर देता है। हालांकि सांप का आकार बड़ा है और वह खुद को छुड़ाने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन नेवले की पकड़ मजबूत नजर आती है। सांप लगातार संघर्ष करता दिखता है, लेकिन मुकाबले में वह कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।
नतीजा नहीं दिखा, लेकिन नेवला भारी
हालांकि वीडियो में इस लड़ाई का अंतिम नतीजा नहीं दिखाया गया है, लेकिन यह साफ नजर आता है कि नेवला सांप पर भारी पड़ रहा है। वीडियो में सांप पहले घबराया हुआ दिखता है और बाहर निकलने का रास्ता तलाशता है, लेकिन तभी नेवला उस पर हमला कर देता है और जंग शुरू हो जाती है।
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर @AmazingSights नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अपलोड होने के कुछ ही घंटों के भीतर इसे 20 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बड़ी संख्या में लोग वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सांप और नेवले की यह पारंपरिक दुश्मनी एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

