Travel Plan in Vacation : 2026 में छुट्टियों की बहार…! महज 10 लीव में मिलेंगी 53 दिन की छुट्टियां…यहां जानिए पूरा हॉलिडे प्लान

Travel Plan in Vacation : 2026 में छुट्टियों की बहार…! महज 10 लीव में मिलेंगी 53 दिन की छुट्टियां…यहां जानिए पूरा हॉलिडे प्लान

नई दिल्ली, 26 दिसंबर। Travel Plan in Vacation : साल 2026 शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और नया साल नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। अगर आप थोड़ी समझदारी और पहले से प्लानिंग करते हैं, तो सिर्फ 10 लीव लेकर पूरे 53 दिन की छुट्टियों का मजा ले सकते हैं। खास बात यह है कि यह कैलकुलेशन शनिवार और रविवार को अलग रखते हुए की गई है।

दरअसल, 2026 में कई सरकारी और त्योहारों की छुट्टियां ऐसे दिनों में पड़ रही हैं, जिन्हें अगर सही तरीके से लीव के साथ जोड़ा जाए, तो लंबे ब्रेक और लॉन्ग वीकेंड आसानी से मिल सकते हैं।

2026 की छुट्टियों की खास बातें

  • साल 2026 में 7 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे
  • इसके अलावा 8 एक्सटेंडेड लॉन्ग वीकेंड भी बन सकते हैं
  • पूरे साल कोई भी छुट्टी बुधवार को नहीं पड़ेगी
  • शेयर बाजार के लिहाज से
  • 1 फरवरी (बजट डे)
  • 8 नवंबर (मुहूर्त ट्रेडिंग) के दिन मार्केट खुले रहेंगे
  • साल में 2 रविवार को बाजार खुला रह सकता है

इन तारीखों पर लीव लेकर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

तारीखलीवकुल छुट्टियां
2 मार्च14 दिन
27 व 30 मार्च, 1–2 अप्रैल411 दिन
13 अप्रैल14 दिन
29 मई14 दिन
19 अक्टूबर14 दिन
9 नवंबर14 दिन
23 नवंबर14 दिन

2026 के बड़े लॉन्ग वीकेंड

  • 24-26 जनवरी : गणतंत्र दिवस
  • 3-5 अप्रैल : गुड फ्राइडे
  • 1-3 मई : महाराष्ट्र दिवस
  • 26-28 जून : मुहर्रम
  • 12-14 सितंबर : गणेश चतुर्थी
  • 2-4 अक्टूबर : गांधी जयंती
  • 25-27 दिसंबर : क्रिसमस

वीकेंड पर पड़ने वाले त्योहार (छुट्टी का नुकसान)

  • 15 फरवरी- महाशिवरात्रि (रविवार)
  • 21 मार्च- रमजान ईद (शनिवार)
  • 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस (शनिवार)
  • 8 नवंबर- दिवाली/लक्ष्मी पूजन (रविवार)

2026 के प्रमुख त्योहार

  • 3 मार्च- होली / श्री महावीर जयंती
  • 26 मार्च- श्रीराम नवमी
  • 14 अप्रैल- डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
  • 28 मई- बकरीद
  • 20 अक्टूबर- दशहरा
  • 24 नवंबर- गुरु नानक देव जी प्रकाश पर्व

क्यों है ये प्लान खास?

अगर आप 2026 की छुट्टियों की पहले से योजना बना लेते हैं, तो कम लीव में ज्यादा आराम, ट्रैवल और फैमिली टाइम मिल सकता है। यह प्लान खास तौर पर नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

नोट: छुट्टियां राज्य सरकार, कंपनी पॉलिसी और कार्यस्थल के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

FAQ

  • 2026 में कितनी लीव लेकर 53 दिन की छुट्टियां मिलेंगी?
    सिर्फ 10 लीव लेकर।
  • क्या इसमें शनिवार-रविवार शामिल हैं?
    नहीं।
  • कुल कितने लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे?
    7 लॉन्ग और 8 एक्सटेंडेड लॉन्ग वीकेंड।

About The Author

travel