Heartbreaking News : हृदयविदारक हादसा…! बच्ची चूल्हे के पास बैठकर ताप रही थी आग…संतुलन बिगड़ी और आग में गिरी…इकलौती संतान की दर्दनाक मौत…मूक-बधिर मामा बना रहा असहाय

Heartbreaking News : हृदयविदारक हादसा…! बच्ची चूल्हे के पास बैठकर ताप रही थी आग…संतुलन बिगड़ी और आग में गिरी…इकलौती संतान की दर्दनाक मौत…मूक-बधिर मामा बना रहा असहाय

कन्नौज, 28 दिसंबर। Heartbreaking News : जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद हृदयविदारक हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की चूल्हे में गिरने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बच्ची आग ताप रही थी और पास में मौजूद उसका मूक-बधिर व दिव्यांग मामा उसे बचाने में असमर्थ रहा। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

घटना कस्बे के जीटी रोड स्थित मोहल्ला गोपाल नगर, टीबी अस्पताल गेट के पास की है। यहां रहने वाली सुशीला देवी दिवाकर के साथ उनकी विवाहित बेटी शिवानी और पांच वर्षीय नातिन प्राची रहती थीं। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे प्राची चूल्हे के पास बैठकर आग ताप रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह अचानक जलते चूल्हे में गिर गई।

मूक-बधिर मामा बना असहाय

उस समय बच्ची का मामा सूरज भी पास में मौजूद था, लेकिन वह मूक-बधिर होने के साथ हाथ-पैरों से दिव्यांग है। वह न तो बच्ची को बचा सका और न ही किसी को आवाज देकर मदद के लिए बुला पाया। कुछ ही देर में आग ने बच्ची को गंभीर रूप से झुलसा दिया।

बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम

कुछ समय बाद जब मां शिवानी और नानी सुशीला देवी घर लौटीं, तो उन्होंने बच्ची को अचेत अवस्था में पाया। परिजन और पड़ोसी उसे संभाल पाते, उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राची अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसकी मां शिवानी फिलहाल अपनी मां के घर रह रही थीं, जबकि पिता अंकित इटावा के वैशाली घाट क्षेत्र में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पिता भी मौके पर पहुंचे और गहरे सदमे में हैं।

पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। मामले को हादसा मानते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मासूम की असमय मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

About The Author

राष्ट्रीय