रायपुर, 29 दिसंबर। Central Deputation : छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें ग्रुप कमांडर (एसपी स्तर) के पद पर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है।
इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार को आधिकारिक पत्र भेजकर जानकारी दी है। पत्र में बताया गया है कि आईपीएस जितेंद्र शुक्ला (छत्तीसगढ़ कैडर, 2013 बैच) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के नियमों और शर्तों के तहत NSG में ग्रुप कमांडर के पद पर नियुक्त किया गया है।
मंत्रालय ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि आईपीएस जितेंद्र शुक्ला को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे केंद्र में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें।
यह आदेश भारत सरकार के अवर सचिव संजीव कुमार की ओर से जारी किया गया है। आईपीएस जितेंद्र शुक्ला की NSG में नियुक्ति को छत्तीसगढ़ पुलिस कैडर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


