Board Exam Schedule : रायपुर ब्रेकिंग…! CBSE ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का बदला टाइम टेबल…यहां देखें शेड्यूल

Board Exam Schedule : रायपुर ब्रेकिंग…! CBSE ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का बदला टाइम टेबल…यहां देखें शेड्यूल

रायपुर, 31 दिसंबर। Board Exam Schedule : सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल में बदलाव की घोषणा की है। बोर्ड ने प्रशासनिक कारणों से कुछ परीक्षाओं की तिथियों में परिवर्तन किया है।

मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं, कक्षा 10वीं के भाषा विषयों की परीक्षा अब 11 मार्च 2026 को होगी। कक्षा 12वीं के लीगल स्टडीज़ की परीक्षा अब 10 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। अन्य सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार ही होंगी।

सीबीएसई ने निर्देश दिया है कि एडमिट कार्ड में अपडेटेड टाइम टेबल शामिल किया जाएगा। साथ ही स्कूलों को आदेश दिया गया है कि वे छात्रों और अभिभावकों तक इस बदलाव की सूचना तुरंत पहुंचाएं। बोर्ड का यह कदम प्रशासनिक कारणों से लिया गया है, ताकि परीक्षाओं का संचालन सुचारू और व्यवस्थित तरीके से हो सके।

About The Author

शिक्षा