Mahila Congress : कांग्रेस का चौंकाने वाला फैसला…! निष्कासित नेता को बना दिया राष्ट्रीय समन्वयक…सियासी गलियारों में हलचल

Mahila Congress : कांग्रेस का चौंकाने वाला फैसला…! निष्कासित नेता को बना दिया राष्ट्रीय समन्वयक…सियासी गलियारों में हलचल

रायपुर, 31 दिसंबर। Mahila Congress : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। सूची में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। खास तौर पर महासमुंद की पूर्व नगर निगम अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

राशि त्रिभुवन महिलांग को महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है, जबकि वे कांग्रेस से निष्कासित चल रही हैं। उन्होंने पूर्व में पार्टी से बगावत कर विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसके बाद से वे कांग्रेस से बाहर हैं। अब तक उनकी औपचारिक वापसी कांग्रेस में नहीं हो पाई है, बावजूद इसके उन्हें राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस फैसले को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसी सूची में रायपुर की प्रीति उपाध्याय को महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है। वहीं पंडरिया की पूर्व विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ के दिवंगत पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा की पुत्री तुलिका कर्मा को महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन में नए नेतृत्व को आगे लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

महिला कांग्रेस की इस नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी (Mahila Congress) को आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, हालांकि कुछ नियुक्तियों को लेकर पार्टी के भीतर मंथन और चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है।

About The Author

Political छत्तीसगढ