रायपुर, 02 जनवरी। Congress Crisis : कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं महिला नेत्री राधिका खेरा एक बार फिर अपनी पुरानी पार्टी पर तीखे तेवरों के साथ हमलावर नजर आईं। इस बार उनका निशाना सिर्फ छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ही नहीं, बल्कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रहे।
राधिका खेरा ने कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी को हटाने और उन्हें नोटिस दिए जाने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तंज कसा। उन्होंने अपने पोस्ट में सवाल उठाते हुए लिखा कि, दीपक बैज छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं या फिर भूपेश कांग्रेस कमेटी के?
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि एक बार फिर दीपक बैज अपने ‘आका’ के सामने सिर झुकाते नजर आए हैं। राधिका खेरा के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस के भीतर चल रहे आंतरिक मतभेदों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल इस पूरे मामले पर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन राधिका खेरा के बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।


