Pariksha Pe Charcha : रायपुर में ‘परीक्षा पे चर्चा’ में पालकों की जबरदस्त भागीदारी…! 51,361 पेरेंट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन…देश में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर

Pariksha Pe Charcha : रायपुर में ‘परीक्षा पे चर्चा’ में पालकों की जबरदस्त भागीदारी…! 51,361 पेरेंट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन…देश में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर

रायपुर, 02 जनवरी। Pariksha Pe Charcha : छत्तीसगढ़ में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को लेकर शिक्षा में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। देश में छत्तीसगढ़ इस पहल में दूसरे स्थान पर है। अब तक 20 लाख प्रश्न अपलोड किए जा चुके हैं और पालकों, बच्चों और शिक्षकों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

प्रदेश में 51,361 पालकों ने इस कार्यक्रम में पंजीकरण कराया है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे मार्गदर्शन देंगे और छात्रों व पालकों के सवालों के जवाब देंगे।

विशेषज्ञों का कहना है कि पालकों की बढ़ती भागीदारी से शिक्षा संवाद को नया आयाम मिल रहा है और इससे बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा तैयारी में सहायक माहौल तैयार हो रहा है।

पेरेंट्स रजिस्ट्रेशन ऐसे करें

स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल या ऐप पर जाएं

स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन पेज खोलें

  • होमपेज पर Register as Parent/Guardian या ‘पालक के रूप में रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: व्यक्तिगत जानकारी भरें

  • नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, बच्चे का नाम और स्कूल का नाम दर्ज करें।
  • राज्य और शहर का चयन करना न भूलें।

स्टेप 4: OTP से वेरिफिकेशन

  • मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP डालकर वेरिफाई करें।

स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन पूरा करें

  • सारी जानकारी भरने के बाद Submit/Register पर क्लिक करें।
  • सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपने ईमेल या मोबाइल पर पुष्टि संदेश (Confirmation Message) प्राप्त करेंगे।

स्टेप 6: सवाल अपलोड करें (Optional)

  • पेरेंट्स बच्चों के लिए या खुद के लिए सवाल अपलोड कर सकते हैं।
  • 20 लाख से ज्यादा सवाल पहले ही अपलोड हो चुके हैं, आप भी इसमें भाग लेकर पीएम मोदी से मार्गदर्शन ले सकते हैं।

About The Author

शिक्षा