रायपुर, 02 दिसंबर। Raipur Press Club Election : प्रशासन की ओर से रायपुर प्रेस क्लब चुनाव कराने के लिए आज आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। घोषित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 13 जनवरी को कराया जाएगा, जबकि नामांकन और अन्य चुनावी प्रक्रियाएं कलेक्टरेट परिसर में संपन्न होंगी।
रायपुर प्रेस क्लब में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव (2 पद) और कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे।
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है
- नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति एवं जमा:
06 जनवरी से 08 जनवरी तक, प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
स्थान: कलेक्टरेट परिसर, कक्ष क्रमांक क-09, रायपुर - नाम निर्देशन पत्रों की जांच (संवीक्षा) एवं वैध नामांकन सूची का प्रकाशन:
09 जनवरी, प्रातः 11 बजे
स्थान: कक्ष क-09, कलेक्टरेट परिसर - नाम निर्देशन पत्रों की वापसी:
10 जनवरी, प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
स्थान: कलेक्टरेट परिसर - अंतिम अभ्यर्थी सूची का प्रकाशन:
10 जनवरी, दोपहर 3 बजे के बाद
स्थान: कक्ष क-09, कलेक्टरेट परिसर
मतदान एवं मतगणना
- मतदान: 13 जनवरी को प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक
स्थान: प्रेस क्लब रायपुर - मतगणना: मतदान समाप्ति के तुरंत बाद, उसी दिन प्रेस क्लब में
शुल्क विवरण
- मतदाता सूची शुल्क: ₹300
- अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन शुल्क: ₹5000
- अन्य पदों के लिए नाम निर्देशन शुल्क: ₹2000
नाम निर्देशन पत्र कलेक्टरेट परिसर रायपुर (Raipur Press Club Election) के कक्ष क्रमांक क-09 से प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रेस क्लब चुनाव को लेकर पत्रकारों में सरगर्मी तेज हो गई है।


