Chaitanya Baghel : जेल से बाहर चैतन्य का ग्रैंड वेलकम…! कार्यकर्ताओं ने कंधों पर बैठाकर किया स्वागत…खुशी के इस पल Ex CM ने क्या कहा यहां सुनिए VIDEO

Chaitanya Baghel : जेल से बाहर चैतन्य का ग्रैंड वेलकम…! कार्यकर्ताओं ने कंधों पर बैठाकर किया स्वागत…खुशी के इस पल Ex CM ने क्या कहा यहां सुनिए VIDEO

रायपुर, 03 जनवरी। Chaitanya Baghel : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल जेल से रिहा हो गए हैं। हाई कोर्ट ने कल उन्हें ज़मानत दे दी थी। आज रिहा होने के बाद जेल के बाहर उनका ग्रेंड वेलकम हुआ।

दरअसल, जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई को लेकर कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही जेल के बाहर मौजूद थे। जैसे ही चैतन्य जेल से बाहर आए, उन्हें कार्यकर्ताओं ने कंधों पर बैठाकर स्वागत किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपने बेटे को लेने जेल परिसर पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह सत्य की जीत है और सत्य परेशान हो सकता है, पर पराजित नहीं होता।

बता दें कि, शराब घोटाले के मामले में चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी 18 जुलाई 2025 को हुई थी, और तब से वे लगभग 5 महीने तक जेल में बंद रहे। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत ED और EOW द्वारा दर्ज मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को देखते हुए मंजूर की।

जमानत मिलने के बावजूद जांच और कानूनी प्रक्रिया अब भी जारी रहेगी। मामले की सुनवाई और ट्रायल कोर्ट में आगे जारी रहेगा।

About The Author

राजनीति