Indian Economy : 2000 रुपए के गुलाबी नोटों की 98% वापसी…! अब भी 5,669 करोड़ रुपये की नहीं हुई वापसी…दबाकर बैठे है लोग…RBI ने जारी किया आंकड़ा यहां देखें

Indian Economy : 2000 रुपए के गुलाबी नोटों की 98% वापसी…! अब भी 5,669 करोड़ रुपये की नहीं हुई वापसी…दबाकर बैठे है लोग…RBI ने जारी किया आंकड़ा यहां देखें

नई दिल्ली, 04 जनवरी। Indian Economy : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 19 मई 2023 को सर्कुलेशन से बाहर किए गए 2000 रुपये के गुलाबी नोटों की वापसी का नवीनतम आंकड़ा जारी किया है। RBI के मुताबिक, बाजार में मौजूद 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोटों में से अब तक 98.41% नोट वापस आ चुके हैं। हालांकि, अब भी 5,669 करोड़ रुपये मूल्य के नोट लोगों के पास मौजूद हैं।

बीते दो महीनों में नोटों की वापसी की रफ्तार धीमी रही है। 31 अक्टूबर 2025 तक गुलाबी नोटों की मौजूदगी 5,817 करोड़ रुपये थी, जो 31 दिसंबर 2025 तक केवल 5,669 करोड़ रुपये पर आ गई। आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि सर्कुलेशन से बाहर किए गए ये नोट अभी भी लीगल टेंडर हैं।

नोटबंदी और बंद करने का कारण

RBI ने 2000 रुपये के नोट नवंबर 2016 में पेश किए थे, जब 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए गए थे। क्लीन नोट पॉलिसी (Clean Note Policy) के तहत 19 मई 2023 को इन्हें सर्कुलेशन से हटाने की घोषणा की गई थी, ताकि बाजार में नोटों की आपूर्ति संतुलित रहे।

अब भी इन्हें बदला जा सकता है

2000 रुपये के नोट बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर 2023 तक सभी बैंकों में थी। अब यह प्रक्रिया केवल RBI के 19 कार्यालयों में उपलब्ध है। इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, नई दिल्ली, पटना, तिरुवनंतपुरम सहित अन्य शहर शामिल हैं। साथ ही, RBI ने इंडिया पोस्ट (Indian Economy) के जरिए डाक के माध्यम से नोट भेजकर बदलवाने की सुविधा भी जारी रखी है।

About The Author

व्यापार