रायपुर, 05 जनवरी। Show Cause Notice : झीरम घाटी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता विकास तिवारी को पार्टी से उन्हें मिले कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए राजीव भवन पहुंचना था।
इससे पहले, उन्होंने नंदेली के शहीद नेता नंदकुमार पटेल का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने झीरम हत्याकांड से जुड़े नए सबूत और साक्ष्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन में सौंपे।
विकास तिवारी ने बताया कि इन सबूतों के माध्यम से झीरम हत्याकांड की साजिश और हत्यारों को बेनकाब करने में मदद मिल सकती है। उनका कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता इन साक्ष्यों का उपयोग करके शहीद परिवार और जनता के सामने सच्चाई लाएंगे।
उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसे महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं, जिनसे झीरम हत्याकांड की साजिश और हत्यारों को बेनकाब करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता इन सबूतों का उपयोग कर शहीद परिवार और देश-प्रदेश की जनता के सामने सच्चाई लाएंगे।
नेता ने कहा कि झीरम घाटी में शहीद हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है और वे इस मुद्दे को अंत तक मजबूती से उठाते रहेंगे। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के अंदरूनी राजनीति और झीरम हत्याकांड से जुड़े मामलों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।


