Attempt To Murder : पेंड्रा में दिनदहाड़े हत्या का प्रयास…! टाइल्स व्यापारी के भाई पर जानलेवा हमला…सिर फ्रैक्चर…यहां देखें Video

Attempt To Murder : पेंड्रा में दिनदहाड़े हत्या का प्रयास…! टाइल्स व्यापारी के भाई पर जानलेवा हमला…सिर फ्रैक्चर…यहां देखें Video

पेंड्रा, 06 जनवरी। Attempt To Murder : पेंड्रा थाना क्षेत्र के बंधी ग्राम में दिनदहाड़े हत्या के प्रयास की सनसनीखेज घटना सामने आई है। टाइल्स व्यापारी के छोटे भाई सुधांशु दुबे पर सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला किया गया है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक, छेरछेरा पर्व के दौरान हुए एक पुराने विवाद के बाद आरोपियों ने साजिश रची। सुधांशु दुबे को फोन कर घर से बाहर बुलाया गया और फिर लाठी व टांगिया से हमला कर दिया गया। हमले में उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकीय जांच में मस्तिष्क की दो हड्डियों में फ्रैक्चर और सिर के पिछले हिस्से में खून का थक्का जमने की पुष्टि हुई है।

गंभीर हालत में घायल सुधांशु दुबे को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वे 24 घंटे से अधिक समय से बेहोश हैं और जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि नामजद आरोपियों पर अब तक सख्त कार्रवाई नहीं हुई, जिससे क्षेत्र में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों ने जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म