Hindu Community Attack : दुखद…डर के साए में हैं बंगलादेश के हिंदू…! आज फिर एक हत्या…बिना कोई कारण के शांत स्वभाव के दुकानदार को मार डाला…18 दिनों में 6 Murders

Hindu Community Attack : दुखद…डर के साए में हैं बंगलादेश के हिंदू…! आज फिर एक हत्या…बिना कोई कारण के शांत स्वभाव के दुकानदार को मार डाला…18 दिनों में 6 Murders

बांग्लादेश, 06 जनवरी। Hindu Community Attack : बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों का सिलसिला जारी है। सोमवार रात नरसिंदी जिले के चारसिंदूर बाजार में किराना दुकानदार मणि चक्रवर्ती की हत्या कर दी गई। यह बांग्लादेश में पिछले 18 दिनों में हिंदू समुदाय पर हुआ छठा जानलेवा हमला है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मणि चक्रवर्ती अपनी दुकान पर बैठे हुए थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मणि को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मणि चक्रवर्ती शिबपुर उपजिला के साधरचर यूनियन के निवासी थे और एक शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके खिलाफ किसी तरह का कोई विवाद नहीं था।

भय का माहौल

मणि की हत्या के बाद बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय में डर और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। कई लोग अब अपने रोजमर्रा के कामों के लिए बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। हिंदू समुदाय के लोगों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

इससे पहले हुई एक और हत्या

इसी दिन जशोर जिले के मणिरामपुर उपजिला में एक और हिंदू व्यक्ति राणा प्रताप की हत्या कर दी गई। राणा प्रताप को बाजार में ही अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून दिया। इस हमले में राणा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हाल के हफ्तों में हुई और हत्याएं

दीपू चंद्र दास नामक एक हिंदू युवक को ईशनिंदा (Hindu Community Attack) के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला गया। अमृत मंडल और बजेंद्र बिस्वास जैसे अन्य हिंदू युवकों की भी हत्या की गई। खोकन चंद्र दास को भीड़ ने चाकू से हमला किया और बाद में उन्हें आग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इन घटनाओं ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के बीच असुरक्षा और भय का माहौल बना दिया है।

About The Author

राष्ट्रीय