Indore Road Accident : मध्यप्रदेश से बड़ी खबर…! पूर्व गृहमंत्री की बेटी सहित तीन की मौत…अलसुबह भीषण सड़क हादसे में बुझा घर का चिराग

Indore Road Accident : मध्यप्रदेश से बड़ी खबर…! पूर्व गृहमंत्री की बेटी सहित तीन की मौत…अलसुबह भीषण सड़क हादसे में बुझा घर का चिराग

इंदौर, 09 जनवरी Indore Road Accident : मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार अलसुबह एक भीषण सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री एवं वर्तमान राजपुर विधायक बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तेजाजी नगर बायपास पर रालामंडल के समीप हुआ, जहां एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में प्रेरणा बच्चन के साथ मन संधू और प्रखर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़