New Born Death : बेहद विचलित करने वाला वीडियो जो मानवता को झकझोर देगा…! बेबस पिता ने सड़क किनारे किया नवजात का अंतिम संस्कार…यहां देखें VIDEO

New Born Death : बेहद विचलित करने वाला वीडियो जो मानवता को झकझोर देगा…! बेबस पिता ने सड़क किनारे किया नवजात का अंतिम संस्कार…यहां देखें VIDEO

सीहोर, 11 जनवरी। New Born Death : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक लाचार पिता ने अपनी नवजात बच्ची का अंतिम संस्कार सड़क किनारे कर दिया। इस घटना का वीडियो 6 जनवरी का बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष जाट की पत्नी ममता जाट को 30 दिसंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 जनवरी 2026 की रात करीब 2 बजकर 22 मिनट पर महिला ने एक प्री-मैच्योर बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का वजन मात्र 900 ग्राम था। गंभीर हालत को देखते हुए नवजात को एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान 5 जनवरी की दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर उसकी मौत हो गई।

अस्पताल की व्यवहार से आहत पिता

मासूम की मौत के बाद पिता संतोष जाट ने जिला अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए और अस्पताल के सामने सड़क पर बैठकर विरोध जताया। काफी मशक्कत के बाद उसे वहां से हटाया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल की व्यवस्थाओं और व्यवहार से आहत संतोष जाट जब अपनी बच्ची का शव लेकर घर लौट रहा था, तो उसने सड़क किनारे ही अंतिम संस्कार कर दिया।

वहीं इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का कहना है कि नवजात प्री-मैच्योर थी और उसकी हालत बेहद नाजुक थी। अस्पताल की ओर से शव को घर तक ले जाने के लिए शव वाहन की व्यवस्था भी की गई थी, लेकिन परिजन शव वाहन में नहीं गए। अस्पताल प्रशासन ने किसी भी प्रकार की लापरवाही से इनकार किया है।

हालांकि, प्रशासन की सफाई के बावजूद यह घटना स्वास्थ्य तंत्र की संवेदनशीलता, गरीब मरीजों की स्थिति और सिस्टम की जिम्मेदारी पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़