Physical Relation : पत्नी ने 8 वर्षों से ‘पति’ से नहीं बनाया शारीरिक संबंध…गुस्से में पति ने जो किया…? देखिए यहां

Physical Relation : पत्नी ने 8 वर्षों से ‘पति’ से नहीं बनाया शारीरिक संबंध…गुस्से में पति ने जो किया…? देखिए यहां

इंदौर, 14 जनवरी। Physical Relation : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआत में पति ने इसे दुर्घटना बताया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच्चाई सामने ला दी। रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत सिर में चोट से नहीं, बल्कि गला घोंटे जाने से हुई थी।

यह मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 9 जनवरी को महिला की मौत हो गई थी। महिला का पति माधव चौहान खुद उसे शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय लेकर पहुंचा था। उसने पुलिस और अस्पताल प्रशासन को बताया कि पत्नी का अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया, वह बेहोश होकर गिर पड़ी और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस दावे को झूठा साबित कर दिया। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी। इसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

डीसीपी श्रीकृष्ण लालचंदानी ने बताया कि आरोपी ने हत्या के पीछे जो कारण बताया, वह चौंकाने वाला है। आरोपी का कहना है कि उसकी पत्नी पिछले आठ वर्षों से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी विवाद के बाद आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी का गला घोंट दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से मिस्त्री है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के दिन घर के अंदर क्या-क्या हुआ और क्या इस मामले से जुड़ा कोई अन्य पहलू भी सामने आ सकता है।

About The Author

जुर्म