Domestic Violence : रायपुर से बड़ी खबर…! छालीवुड अभिनेता मोहित साहू पर गंभीर आरोप…युवती को उज्जैन ले जाकर की शादी…फिर बेरहमी से पीटा…यहां देखें VIDEO

Domestic Violence : रायपुर से बड़ी खबर…! छालीवुड अभिनेता मोहित साहू पर गंभीर आरोप…युवती को उज्जैन ले जाकर की शादी…फिर बेरहमी से पीटा…यहां देखें VIDEO

रायपुर, 22 जनवरी। Domestic Violence : राजधानी रायपुर से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। छालीवुड अभिनेता मोहित साहू पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने आरोप लगाया है कि अभिनेता मोहित साहू ने उसे बेरहमी से पीटा और उज्जैन ले जाकर शादी करने के बाद, शादी से मुकर गया।

युवती का कहना है कि मोहित साहू पहले से शादीशुदा था और फिर भी उसने उज्जैन में जबरदस्ती शादी की। शादी के बाद, वह दोनों को अलग-अलग रखने का प्रयास कर रहा था। युवती का आरोप है कि मोहित साहू ने पहले से अपनी पत्नी को अलग रखा था और युवती से झूठ बोलकर उसे उज्जैन ले गया।

जब दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ, तो मोहित साहू युवती के घर में घुसा और ठोस वस्तु से हमला किया। यह घटना भाटा गांव सिल्वर वोक ब्लॉक 410, पुरानी बस्ती क्षेत्र के अंतर्गत हुई है।

मामला अब पुलिस जांच में है और स्थानीय पुलिस ने आरोपों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना से छालीवुड इंडस्ट्री में भी हलचल मच गई है।

About The Author

मनोरंजन