नई दिल्ली, 28 जनवरी। Deputy CM अजीत पवार की एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई है। बुधवार सुबह बारामती में लैंडिंग के दौरान उनका विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में प्लेन पूरी तरह से तबाह हो गया और उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। अजीत पवार के अलावा प्लेन में चार और लोग सवार थे। विमान ऑपरेटर VSR एविएशन के दिए एक बयान में बाकी चार पीड़ितों के बारे में जानकारी दी है।
एविएशन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि विमान के पायलट सुमित कपूर और को-पायलट शंभवी पाठक इस दुर्घटना में शामिल थे। उन्होंने बताया कि दोनों पायलट अच्छी तरह से प्रशिक्षित थे और विमान में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी। इसके साथ ही दो क्रू मेंबर्स के अलावा, विमान में अजीत पवार के दो स्टाफ मेंबर्स भी सवार थे, जिनकी पहचान विदिप जाधव और पिंकी माली के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में कोई जीवित नहीं बचा। Learjet 45 विमान VSR एविएशन द्वारा संचालित किया जा रहा था और इसका रजिस्ट्रेशन VT-SSK था। यह जेट मंगलवार सुबह मुंबई से रवाना हुआ था।

रनवे पर उतरने की कोशिश में खोया विमान का कंट्रोल
सिविल एविएशन अधिकारियों के अनुसार, सुबह लगभग 8:48 बजे रनवे 11 के पास उतरने की कोशिश के दौरान विमान का कंट्रोल खो गया। विमान रनवे से टकरा गया और तुरंत उसमें आग लग गई। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है।
बता दें कि, लियरजेट 45 एक मिड-साइज़ बिज़नेस जेट है जो अपने एडवांस्ड एवियोनिक्स, बेहतरीन परफॉर्मेंस और बड़े केबिन के लिए जाना जाता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर चार्टर सर्विस और कॉर्पोरेट ट्रैवल के लिए किया जाता है।

