New Congress Executive : दीपक बैज का ऐलान…! 31 मार्च तक बनेगी नई प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी…50% नए चेहरे होंगे शामिल…यहां सुनें Video

New Congress Executive : दीपक बैज का ऐलान…! 31 मार्च तक बनेगी नई प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी…50% नए चेहरे होंगे शामिल…यहां सुनें Video

रायपुर, 28 जनवरी। New Congress Executive : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दिल्ली में हुई कांग्रेस की अहम बैठक के बाद एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 मार्च 2026 तक नई प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन हर हाल में किया जाएगा। दीपक बैज ने कहा कि इस कार्यकारिणी में करीब 50 प्रतिशत नए चेहरे शामिल किए जाएंगे, और यह निर्णय पार्टी की कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए लिया गया है।

बैज ने यह भी कहा कि जो कार्यकर्ता और पदाधिकारी मेहनत करेंगे, वही संगठन में रहेंगे। जो लोग अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन नहीं करेंगे, उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। यह कदम संगठन में नयापन और कार्यकुशलता लाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

बैठक में कांग्रेस संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने देशभर के 13 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में संगठन सृजन, नियुक्तियों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और उनके कार्यकारिणी गठन के बारे में विचार विमर्श हुआ।

दीपक बैज ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन के लिए एक समय सीमा तय कर दी गई है। उन्हें यह टास्क दिया गया है कि 31 मार्च तक कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाए, और एक महीने के भीतर इसके प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश भी मिले हैं। यह कदम पार्टी में नए जोश और ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि प्रदेश कांग्रेस को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाया जा सके।

About The Author

Political