रायपुर, 29 जनवरी। CG Chamber : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में आज रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव 2026 में विजयी हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गर्मजोशी और सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।

चैंबर ऑफिस में हुए कार्यक्रम में प्रेस क्लब के नए चुने गए पदाधिकारियों अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु और संयुक्त सचिव भूपेंद्र जांगड़े और निवेदिता साहू को शॉल, नारियल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सतीश थौरानी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और नई टीम के नेतृत्व में इसे नई दिशा मिलेगी। उन्होंने पत्रकारिता में सत्य और पारदर्शिता बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि इस सम्मान से वह अभिभूत हैं और ‘नॉनसेंस टाइम’ जैसी परंपराओं को जारी रखते हुए पत्रकारिता में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। सम्मान समारोह में व्यापार और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रेस क्लब और चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अनेक पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।

