मुंबई, 30 जनवरी। Deputy CM : महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, सुनेत्रा पवार ने राज्य की उपमुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह फैसला महायुति सरकार के भीतर सत्ता संतुलन और आने वाले राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
सूत्रों का कहना है कि सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ राज्य सरकार में आबकारी और खेल मंत्रालय भी अपने पास रखेंगी। उनकी नियुक्ति से महायुति सरकार में एक बार फिर नए समीकरण बनते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी असर पड़ सकता है।
देवेंद्र फडणवीस भी अहम जिम्मेदारी संभालने की तैयारी
इधर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी अहम जिम्मेदारी संभालने की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार, फडणवीस आगामी बजट सत्र से पहले राज्य के वित्त मंत्रालय का प्रभार अपने हाथ में ले सकते हैं। माना जा रहा है कि बजट और आर्थिक फैसलों पर सीधे पकड़ बनाने के लिहाज़ से यह कदम अहम होगा।
हालांकि, इन सभी घटनाक्रमों पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इन संभावित बदलावों को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।

