Murder after Rape : अंबिकापुर में दरिंदगी…! रेप के बाद महिला की हत्या…प्राइवेट पार्ट में बोतल…देर रात एक व्यक्ति के साथ घटनास्थल की ओर जाती दिखी विक्टिम…CCTV में कैद आरोपी

Murder after Rape : अंबिकापुर में दरिंदगी…! रेप के बाद महिला की हत्या…प्राइवेट पार्ट में बोतल…देर रात एक व्यक्ति के साथ घटनास्थल की ओर जाती दिखी विक्टिम…CCTV में कैद आरोपी

अंबिकापुर, 05 अप्रैल। Murder after Rape : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव के साथ जिस तरह की बर्बरता की गई, उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र में महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे एक झोपड़ीनुमा मटन दुकान के पीछे महिला का खून से लथपथ शव मिला। जांच में सामने आया कि महिला के गले पर धारदार हथियार के निशान थे और सिर को कुचल दिया गया था। हैवानियत की हद तब पार हो गई जब उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल पाई गई।

मृतका की पहचान 45 वर्षीय महिला के रूप में हुई है, जो लखनपुर की रहने वाली थी और पिछले कुछ सालों से अंबिकापुर के गंगापुर इलाके में अपने बेटे के साथ रह रही थी।

CCTV में कैद संदिग्ध

जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें महिला एक व्यक्ति के साथ रात करीब 1 बजे घटनास्थल की ओर जाती दिख रही है। फुटेज में महिला उस व्यक्ति के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रही है। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में की है और उसकी तलाश जारी है।

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

इस जघन्य घटना पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया (Murder after Rape) दी है। उन्होंने इसे निर्भया कांड जैसी दरिंदगी बताते हुए कहा कि ‘आंखें शर्म से झुक गई हैं… क्या अब हमारी बेटियां सड़कों पर भी सुरक्षित नहीं?’ उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की सजा की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर सख्त संदेश जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। इलाके में दहशत का माहौल है।

About The Author

छत्तीसगढ