Mela Accident : ‘खट’ की आवाज के बाद तबाही…! 60 फीट ऊंचा झूला टूटा…मेले में मचा कोहराम…कई लोगों की हालत अति गंभीर…80 लोग सवार…यहां देखें दर्दनाक मंजर VIDEO

Mela Accident : ‘खट’ की आवाज के बाद तबाही…! 60 फीट ऊंचा झूला टूटा…मेले में मचा कोहराम…कई लोगों की हालत अति गंभीर…80 लोग सवार…यहां देखें दर्दनाक मंजर VIDEO

कुशीनगर, 05 अप्रैल। Mela Accident : कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक भैसहा मेले में देर रात करीब 11:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। मेले का मुख्य आकर्षण 60 फीट ऊंचा झूला अचानक अपने बेस से उखड़कर गिर गया, जिससे पूरे मेले में अफरा-तफरी मच गई।

इस दर्दनाक हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 30 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 10 से ज्यादा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पहले आई थी चेतावनी

घायलों और चश्मदीदों के मुताबिक, झूले पर करीब 80 लोग सवार थे। झूला शुरू होते ही ‘खट’ की आवाज आई थी और लोगों ने ऑपरेटर को आगाह भी किया, लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया। महज दो चक्कर के बाद तेज धमाके के साथ पूरा ढांचा उखड़कर नीचे गिर गया।

भीड़ और दुकानों पर गिरा झूला

झूला नीचे खड़ी भीड़ और पास की दुकानों पर जा गिरा, जिससे कई लोग मलबे में दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई और भगदड़ जैसे हालात बन गए।

रेस्क्यू में लगा एक घंटा

पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। भारी-भरकम ढांचे के कारण मलबे में दबे लोगों को निकालने में करीब एक घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। 6 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जांच में लापरवाही उजागर

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झूले का बेस ठीक से जमीन में फिक्स नहीं किया गया था। कमजोर फिटिंग के कारण यह हादसा हुआ। अब प्रशासन यह जांच कर रहा है कि बिना सुरक्षा मानकों के झूला चलाने की अनुमति कैसे दी गई।

मेले में पसरा सन्नाटा

नारायणी नदी किनारे लगने वाला यह ऐतिहासिक मेला, (Mela Accident) जहां नेपाल और बिहार से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं, हादसे के बाद सन्नाटे में बदल गया है। पुलिस ने झूला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

About The Author

राष्ट्रीय