Chhattisgarh IAS Transfer: दो IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच GAD ने जारी किया आदेश; देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

Chhattisgarh IAS Transfer: दो IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच GAD ने जारी किया आदेश; देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

रायपुर, 30 सितंबर। Chhattisgarh IAS Transfer: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत दो IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, IAS दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर रहने के दौरान उनके विभागों का अतिरिक्त प्रभार अन्य अधिकारियों को सौंपा गया है।

दीपक कुमार अग्रवाल नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, छत्तीसगढ़ लोक आयोग के पद पर हैं। वे 9 सितंबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक अवकाश पर हैं।

राजेंद्र कुमार कटारा को खाद्य एवं औषधि प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार

शासन ने IAS राजेंद्र कुमार कटारा को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

राजेंद्र कुमार कटारा वर्तमान में विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ संचालक, आयुष एवं पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

अब दीपक अग्रवाल के अवकाश की अवधि में वे खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

इफ्फत आरा को लोक आयोग सचिव का अतिरिक्त प्रभार

इसी आदेश में IAS इफ्फत आरा को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ सचिव, छत्तीसगढ़ लोक आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इफ्फत आरा वर्तमान में विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर कार्यरत हैं।

कब तक रहेगा अतिरिक्त प्रभार?

शासन के आदेश के अनुसार, दीपक कुमार अग्रवाल के 9 सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक अवकाश पर रहने की अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़