Appointment after VRS: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक नियुक्ति, रिटायर्ड अधिकारी शीतल वर्मा को वित्त विभाग में मिली अहम पोस्टिंग; यहां देखें आदेश

Appointment after VRS: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक नियुक्ति, रिटायर्ड अधिकारी शीतल वर्मा को वित्त विभाग में मिली अहम पोस्टिंग; यहां देखें आदेश

रायपुर, 30 सितंबर। Appointment after VRS: छत्तीसगढ़ शासन ने राजस्व सेवा 05 बैच की सेवानिवृत्त अधिकारी शीतल शाश्वत वर्मा को संविदा नियुक्ति दी है। शासन के आदेश के अनुसार उन्हें एक साथ 5 वर्ष की अवधि के लिए संविदा पर नियुक्त किया गया है।

शीतल शाश्वत वर्मा को प्रमुख सचिव के रिक्त पद के विरुद्ध वित्त विभाग में पदस्थ करते हुए विशेष सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तीन महीने पहले लिया था VRS

बताया गया है कि शीतल शाश्वत वर्मा राज्य शासन में पांच वर्ष से अधिक समय तक प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत रही हैं। इसके बाद उन्होंने करीब तीन महीने पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लिया था। अब शासन ने उन्हें पांच वर्ष के लिए संविदा नियुक्ति देकर फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। शीतल शाश्वत वर्मा पहले भी वित्त विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्य कर चुकी हैं। आधिकारिक रिकॉर्ड में उनका नाम संस्थागत वित्त की संचालक के रूप में भी दर्ज है।

वित्त विभाग में अहम भूमिका

वित्त विभाग में विशेष सचिव के तौर पर वे बजट, वित्तीय प्रबंधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों से जुड़े कार्यों में जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। शासन के पुराने दस्तावेजों में भी उन्हें वित्त विभाग की विशेष सचिव के रूप में दर्ज किया गया है। नई संविदा नियुक्ति के बाद अब शीतल शाश्वत वर्मा मुख्य सचिव कार्यालय से जुड़ी विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगी।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़