Bhagwat Katha Raipur : राम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए CM साय…! कर्म और सेवा को बताया जीवन का आधार

Bhagwat Katha Raipur : राम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए CM साय…! कर्म और सेवा को बताया जीवन का आधार

रायपुर, 10 अप्रैल 2026। Bhagwat Katha Raipur : विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान हिमांशु कृष्ण भारद्वाज द्वारा कही जा रही कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया।

कर्म ही सच्ची पूजा: CM

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत का मूल संदेश “कर्म ही सच्ची पूजा” है। उन्होंने कहा कि हमें सच्चाई और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है और दूसरों की सेवा करते हुए ही इसे सफल बनाया जा सकता है।

भगवान के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री ने मंदिर में भगवान के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, विशेष रूप से माखनचोरी प्रसंग का भक्तिभाव से श्रवण किया। उल्लेखनीय है कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की धार्मिक पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम का ननिहाल और माता कौशल्या का मायका है। उन्होंने बताया कि, अबूझमाड़ दंडकारण्य क्षेत्र का हिस्सा है। शिवरीनारायण माता शबरी की पावन भूमि है। साथ ही गुरु घासीदास की जन्मभूमि होने से राज्य आध्यात्मिक रूप से समृद्ध है।

नक्सलमुक्ति की ओर बढ़ता प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ अब नक्सलमुक्ति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक लगभग 42 हजार श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन कर चुके हैं। 5 हजार से अधिक बुजुर्ग विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा कर चुके हैं।

गौसेवा और धार्मिक संरक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मांतरण पर नियंत्रण के लिए राज्य में सख्त कानून लागू किया गया है। साथ ही सुरभि गौधाम योजना के तहत गौमाता के संरक्षण और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

इस अवसर पर रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब, सहित कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About The Author

छत्तीसगढ धर्म