रायपुरर, 27 सितंबर। Chhattisgarh Congress में संगठनात्मक गतिविधियों के बीच रविवार, 27 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक रात 8 बजे रायपुर के शांति नगर स्थित नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास कार्यालय में होगी। बैठक में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और सांसद सुखदेव भगत भी शामिल होंगे।
सुखदेव भगत का पहला छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने के बाद सुखदेव भगत का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। उनके दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के साथ प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक मौजूद रहेंगे।
विधायकों के साथ होगी चर्चा
बैठक में पार्टी और विधायक दल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। हालांकि कांग्रेस की ओर से बैठक के विस्तृत एजेंडे की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में बैठक में किन मुद्दों पर विशेष चर्चा होगी, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।


