CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नामों को दी मंजूरी; जानिए किस-किस का नाम शामिल

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नामों को दी मंजूरी; जानिए किस-किस का नाम शामिल

रायपुर, 30 अक्टूबर। CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में छह नए न्यायाधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 30 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक में चार अधिवक्ताओं और दो न्यायिक अधिकारियों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कॉलेजियम की मंजूरी के बाद अधिवक्ता वर्ग से आनंद शुक्ला, रत्न निधि पुस्टी उर्फ आर.एन. पुस्टी उर्फ रतन पुस्टी, शशांक ठाकुर और सौरभ शर्मा के नाम शामिल हैं। वहीं, न्यायिक अधिकारी वर्ग से रजनीश श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा को न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस फैसले के साथ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़