छत्तीसगढ
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने विधानसभा वार ऑब्जर्वर सूची जारी, विकास उपाध्याय बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर, 20 जनवरी। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने विधानसभा वार ऑब्जर्वर की सूची जारी की है। छत्तीसगढ़ से विकास उपाध्याय को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
विकास उपाध्याय जालंधर के कांग्रेस ऑब्जर्वर बनाए गए हैं। एआईसीसी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने उक्त पत्र आज देर शाम दिल्ली में जारी किया है।
रायपुर पश्चिम सीट से विधायक विकास उपाध्याय छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव हैं। इसके साथ ही वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव भी हैं। एआईसीसी ने उन्हें फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए उन्हे जालंधर जिले का आव्जर्वर नियुक्त किया गया है।