रायपुर। गैर राजनीतिक अभियान के तहत गांधी मैदान में प्रतिमा के समक्ष पद्मश्री डॉ महादेव प्रसाद पांडेय की उपस्थिति में पोस्टकार्डाें का विमोचन किया गया। यह विमोचन 15 तारीख को 15 बजे किया गया। गांधीजी के 150वें जयंती वर्ष में 15 हजार पोस्टकार्ड देशभर के प्रमुख गांधी चिंतकों, जिम्मेदारों एवं समाजसेवियांें को भेजे जाएंगे।

इनके माध्यम से गांधीजी के जीवन दर्शन और व्यवहार को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। बापू के स्वावलंबन, स्वराज, सत्य, अहिंसा और नवाचार के प्रयोग सदैव अनुकरणीय रहे हैं। वे सही मायनों में विश्वपुरुष हैं। गांधीजी के प्रयोंगों के प्रति जनजागरुकता लाने के उद्देश्य से वर्ष भर यह अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में गांधी उपवासकर्ता पंडित अरुणेश कुमार शर्मा, गैर राजनीतिक संस्थान के संयोजक आदेश ठाकुर, नवीन लाजरस, दीपक चौबे एवं संजय सोनी प्रमुखता से उपस्थित थे।

About The Author

You missed