CG Chamber : NSO के वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण पर रायपुर में गोलमेज सम्मेलन…! छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल हुआ शामिल…नीति-निर्माण में सांख्यिकीय डेटा की अहमियत पर जोर

CG Chamber : NSO के वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण पर रायपुर में गोलमेज सम्मेलन…! छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल हुआ शामिल…नीति-निर्माण में सांख्यिकीय डेटा की अहमियत पर जोर

रायपुर, 03 दिसंबर। CG Chamber : राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), भारत सरकार द्वारा आयोजित वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (Annual Survey of Industries- ASI) पर आधारित एक दिवसीय गोलमेज सम्मेलन का आयोजन आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया गया। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में शामिल हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन NSO के क्षेत्र संकार्य प्रभाग (MOSPI) द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य उद्योगों को ASI और CAPEX सर्वेक्षण के महत्व, डेटा संग्रहण की समयसीमा और गुणवत्ता, तथा नीति निर्माण में सांख्यिकीय आंकड़ों के उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण की भूमिका पर NSO का जोर

सम्मेलन का उद्घाटन उपमहानिदेशक अल्ताफ हुसैन हाजी एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में उप निदेशक अग्रवाल सचिता राकेश, सहायक निदेशक ऋषभ सिंह श्याम, प्रखर गुप्ता, चेम्बर उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, तथा कई वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए उपमहानिदेशक अल्ताफ हुसैन हाजी ने कहा कि वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण के माध्यम से, पूंजी, टर्नओवर, मूल्य वर्धन, ईंधन एवं कच्चा माल, इनपुट-आउटपुट, रोजगार एवं कार्य दिवस, सामाजिक सुरक्षा लाभ जैसे महत्वपूर्ण आंकड़े संकलित किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि ये डेटा राष्ट्रीय आय के अनुमान, GDP आकलन, और नीति-निर्माण का आधार बनते हैं। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों को ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य में योगदान देने हेतु समयसीमा में डेटा उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

चेम्बर की ओर से महत्वपूर्ण सुझाव

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन ने महत्वपूर्ण सुझाव रखे, सांख्यिकीय प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नवाचारों का उपयोग छत्तीसगढ़ में सांख्यिकी प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना। सांख्यिकी संग्रहण अधिनियम, 2008 को अद्यतन कर नया अधिनियम लागू करने की जरूरत। सांख्यिकी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु समय-समय पर चेंबर भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना स्वतंत्र सांख्यिकी आयोग की स्थापना। उपमहानिदेशक ने सुझावों की सराहना करते हुए सांख्यिकीय प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

    कार्यक्रम में अन्य गणमान्य उपस्थित

    सुरेश कश्यप, संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, छत्तीसगढ़। क्षेत्रीय एवं उप-क्षेत्रीय कार्यालयों के वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी। चेम्बर उपाध्यक्ष महेंद्र बागड़ोदिया, जितेंद्र शादीजा, मनीष प्रजापति। कार्यक्रम का संचालन आर.के. श्रीवास्तव, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी,(CG Chamber) ने किया।

    About The Author

    व्यापार