POCSO Act : MP से बड़ी खबर…! जंगल में सूखी लकड़ी बीनने गई 13 वर्षीय दलित नाबालिग से दुष्कर्म…आरोपी अरेस्ट

POCSO Act : MP से बड़ी खबर…! जंगल में सूखी लकड़ी बीनने गई 13 वर्षीय दलित नाबालिग से दुष्कर्म…आरोपी अरेस्ट

सीधी, 23 दिसंबर। POCSO Act : सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक 13 वर्षीय दलित नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया। घटना उस समय हुई जब किशोरी जंगल में सूखी लकड़ी और कंडे बीनने गई थी।

पुलिस ने नाबालिग के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अमिलिया थाना में अपराध क्रमांक 664/25 दर्ज किया। आरोपी 42 वर्षीय राजकरण केवट के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 65(1), 351(3), पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

किशोरी जंगल में सूखी लकड़ी और कंडे बीनने गई

शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे, किशोरी घर से 1 किलोमीटर दूर जंगल में सूखी लकड़ी और कंडे बीनने गई गई थी। उसी गांव का आरोपी राजकरण केवट नदी की ओर से उसकी गतिविधियों पर नजर रखता हुआ जंगल में पहुंचा।

सुनसान इलाके में आरोपी ने किशोरी को जबरन पकड़ लिया, झाड़ियों के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया और चीखने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद डरी-सहमी किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

परिजन ने 20 दिसंबर की शाम अमिलिया थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इसे अत्यंत संवेदनशील मामला मानते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। अमिलिया और सिहावल पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।

सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी (POCSO Act) अपने घर के पास छिपा है और भागने की फिराक में है। जैसे ही पुलिस दल गांव के पास पहुंचा, आरोपी खेतों की तरफ भागा, लेकिन पूर्व निर्धारित घेराबंदी के चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है और जांच में आगे बढ़ाई जा रही है।

About The Author

मध्यप्रदेश