बेंगलुरु, 20 जनवरी। DGP Dirty Video Viral : कर्नाटक पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस DGP (सिविल राइट्स एनफोर्समेंट) को सस्पेंड कर दिया गया है। सोमवार (19 जनवरी) को उनका एक अश्लील वीडियो सामने आया था, जिसके बाद सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
वर्दी में रोमांस
वायरल वीडियो में DGP के. रामचंद्र राव कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद CM सिद्धरमैया ने कहा था कि, अगर अधिकारी दोषी पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद DGP गृह मंत्री जी परमेश्वर से मिलने पहुंचे लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री ने व्यस्तता के चलते मिलने में असमर्थता जताई, जिसके बाद डीजीपी राव लौट गए। गृहमंत्री के घर से निकलने के बाद DGP ने पत्रकारों से कहा था कि वीडियो झूठा और मॉर्फ्ड है। उन्होंने कहा कि आगे के एक्शन के बारे में वकील से बात करेंगे।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया नाराज
बहरहाल, वीडियो सामने आते ही सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि वीडियो देखने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बेहद नाराज हैं और उन्होंने संबंधित विभाग से कड़ी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने सवाल उठाया है कि पुलिस विभाग के इतने ऊंचे पद पर बैठा व्यक्ति सरकारी चेंबर के भीतर ऐसी गतिविधियों को अंजाम कैसे दे सकता है ? विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर है और तत्काल निलंबन की मांग कर रहा है। मुख्यमंत्री ने वीडियो देखने के बाद इसकी सत्यता और लगाए गए अनुशासनहीनता के आरोपों की जांच के निर्देश दिए हैं।
IPS अधिकारी राव ने आरोपों को सिरे से किया खारिज
वहीं, वीडियो में दिख रहे IPS अधिकारी डॉ. रामचंद्र राव ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने वीडियो को पूरी तरह मॉर्फ्ड बताते हुए कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। डीजीपी राव का कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई और वे इस मामले में कानूनी सलाह लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले भी डीजीपी रामचंद्र राव विवादों में रह चुके हैं। सोने की तस्करी के एक मामले में उनकी बेटी और साउथ अभिनेत्री रान्या राव की गिरफ्तारी के बाद उन्हें अवकाश पर भेजा गया था। फिलहाल कथित वायरल वीडियो को लेकर सरकार की जांच जारी है और पूरे मामले पर आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।



