Anand Chaupati Incident : CCTV में कैद खौफनाक मंजर…! युवक ने खुद ही धारदार हथियार से काटा गला…सुबह नग्न अवस्था में मिला खून से लथपथ शव…यहां देखें VIDEO

Anand Chaupati Incident : CCTV में कैद खौफनाक मंजर…! युवक ने खुद ही धारदार हथियार से काटा गला…सुबह नग्न अवस्था में मिला खून से लथपथ शव…यहां देखें VIDEO

धार, 19 मार्च। Anand Chaupati Incident : शहर के आनंद चौपाटी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अल सुबह एक युवक का शव नग्न और खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान आनंद चौपाटी निवासी कुणाल जोशी के रूप में हुई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

सफाई कर्मियों ने पुलिस को दी सूचना

जानकारी के अनुसार, सुबह सफाई के लिए निकले कर्मचारियों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की। मौके पर पहुंचे सीएसपी सुजावल जग्गा और कोतवाली थाना प्रभारी दीपक चौहान ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

CCTV में चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें युवक खुद को नुकसान पहुंचाते हुए दिखाई दे रहा है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्मघाती कदम का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 4 बजे की है। उस दौरान आसपास से लोग गुजरते रहे, लेकिन किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी। पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते सूचना मिल जाती, तो संभवतः युवक की जान बचाई जा सकती थी।

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि युवक नशे का आदी था और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

जुर्म मध्यप्रदेश